आईएसएल फाइनल के 20 मिनट का ताउम्र लुत्फ उठाउंगा : रफीक

मुंबई : एटलेटिको डि कोलकाता की तरफ से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में विजयी गोल दागने वाले मोहम्मद रफीक अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि वह मैदान पर बिताये गये इन 20 मिनटों का ताउम्र लुत्फ उठाते रहेंगे. रफीक ने कहा, फाइनल में खेलना प्रत्येक का सपना होता है. […]
मुंबई : एटलेटिको डि कोलकाता की तरफ से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में विजयी गोल दागने वाले मोहम्मद रफीक अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि वह मैदान पर बिताये गये इन 20 मिनटों का ताउम्र लुत्फ उठाते रहेंगे.
रफीक ने कहा, फाइनल में खेलना प्रत्येक का सपना होता है. मैं भी फाइनल में खेलना चाहता था और इसके लिये मैंने कडी मेहनत की थी तथा कोच ने इसे देखा था. वे 30:20: मिनट मेरी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण मिनट थे. जब मुझे यह मौका दिया गया तो मैंने सोचा कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा. खुदा का शुक्रिया की कि उसने मुझे मैच का नायक बनाने में मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




