अमेरिकी ओपन:क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी सेरेना,पेनेटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2014 1:04 PM
न्यूयार्क: पांच बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना इटली की फ्लाविया पेनेटा से होगा. दुनिया की नंबर एक खिलाडी और दो बार की चैम्पियन सेरेना ने एस्तोनिया की 50वीं रैंकिंग वाली केइया कानेपी को 6-3, 6-3 से हराया. इस साल वह पहली […]
न्यूयार्क: पांच बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना इटली की फ्लाविया पेनेटा से होगा. दुनिया की नंबर एक खिलाडी और दो बार की चैम्पियन सेरेना ने एस्तोनिया की 50वीं रैंकिंग वाली केइया कानेपी को 6-3, 6-3 से हराया.
इस साल वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. आस्ट्रेलियाई ओपन में वह चौथे दौर में हार गई थी जबकि विम्बलडन में तीसरे और फ्रेंच ओपन में उन्हें दूसरे दौर में पराजय झेलनी पडी.
इटली की 11वीं वरीयता प्राप्त पेनेटा भी आस्ट्रेलिया की 29वीं वरीयता प्राप्त कासी डेल्लाका को 7-5, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में पहुंच गई. चौथे दौर के अन्य मुकाबलों में सातवीं वरीयता प्राप्त कनाडा की यूजीनी बूचार्ड का सामना रुस की 17वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना मकारोवा से होगा जबकि विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका सर्बियाई क्वालीफायर अलेक्जेंद्रा क्रूनिच से खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










