मैत्री फुटबॉल मैच में पाक से हारा भारत

Updated at : 21 Aug 2014 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
मैत्री फुटबॉल मैच में पाक से हारा भारत

बेंगलुरु : भारत को दूसरे फुटबॉल मैत्री मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रहीं.भारत ने 17 अगस्त को पहले मैत्री मैच में 1-0 से जीत दर्ज की थी, लेकिन बेंगलुरु फुटबॉल स्टेडियम में खेले गये मैच में आज उसकी […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : भारत को दूसरे फुटबॉल मैत्री मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रहीं.भारत ने 17 अगस्त को पहले मैत्री मैच में 1-0 से जीत दर्ज की थी, लेकिन बेंगलुरु फुटबॉल स्टेडियम में खेले गये मैच में आज उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी, जबकि पाकिस्तान की टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया. इन दोनों देशों की ये टीमें एशियाई खेलों में भाग लेगी.

पाकिस्तान की तरफ से कप्तान कलीमुल्लाह ने 39वें मिनट में और सद्दाम हुसैन ने 90वें मिनट में गोल किया. कलीमुल्लाह ने फ्री किक पर गोल किया, जबकि सद्दाम ने अंतिम क्षणों में दूसरा गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. पहले 14 मिनट में दोनों टीमों के पास मौके थे.

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने पाकिस्तानी गोलकीपर मुजामिल हुसैन की कडी परीक्षा ली जबकि कलीमुल्लाह का शाट क्रास बार से बाहर चला गया। भारतीय हालांकि बाद में ढीले पड गये जबकि पाकिस्तान ने पूरी मुस्तैदी दिखायी जिसका उसे फायदा मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola