ePaper

रोजर्स कप:सानिया-कारा की जोड़ी फाइनल में

Updated at : 11 Aug 2014 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
रोजर्स कप:सानिया-कारा की जोड़ी फाइनल में

मांट्रियल : सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक की जोडी ने रोमांचक सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की सेइ सू वेई और चीन की पेंग शुआई की दूसरी वरीय जोडी को हराकर रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बनायी. भारत और जिंबाब्वे की चौथी वरीय जोड़ी ने सू वेई और पेंग की […]

विज्ञापन

मांट्रियल : सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक की जोडी ने रोमांचक सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की सेइ सू वेई और चीन की पेंग शुआई की दूसरी वरीय जोडी को हराकर रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बनायी. भारत और जिंबाब्वे की चौथी वरीय जोड़ी ने सू वेई और पेंग की जोड़ी को एक घंटा और 50 मिनट में 7-6, 3-6, 13-11 से हराया.

फाइनल में सनिया और कारा का सामना सारा एरानी और रोबर्टा विंची की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा. सानिया और कारा की जोड़ी ने पहले सेट में सेट प्वाइंट बचाया और फिर टाइब्रेकर में जीत दर्ज की. सू वेई और पेंग ने हालांकि दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए इसे आसानी से 6-3 से जीत लिया.

तीसरे सेट में सानिया और कारा की जोड़ी एक समय 9-6 से आगे चल रही थी लेकिन विरोधी जोड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 11-10 के स्कोर पर मैच प्वाइंट हासिल किया. सानिया और कारा ने इसके बाद हालांकि लगातार तीन अंक अपने नाम करके सेट और मैच जीत लिया. इस जीत के साथ सानिया और कारा ने सू वेई और पेंग के खिलाफ लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola