पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की

इम्फाल : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वाइखोम सूरज लता देवी ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है. यहां बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सूरज लता ने कहा कि 2005 में शादी के बाद से दहेज के लिये पति लगातार प्रताड़ित कर […]
इम्फाल : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वाइखोम सूरज लता देवी ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है.
यहां बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सूरज लता ने कहा कि 2005 में शादी के बाद से दहेज के लिये पति लगातार प्रताड़ित कर रहा है. सूरज लता देवी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 राष्ट्रमंडल खेल, 2003 एफ्रो एशियाई खेल और 2004 हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता.
उन्होंने कहा, मैं शादी के बाद अपने पदक और फोटो लेकर आई तो मेरे पति शांता सिंह ने उलाहना दिया कि इनका क्या फायदा. उसने अनैतिक आचरण के कारण अर्जुन पुरस्कार जीतने का भी आरोप लगाया.
दो बच्चों की मां सूरज लता ने कहा कि नवंबर 2019 में कपूरथला में नशे में धुत होकर जब उनके पति ने कथित तौर पर उन्हें पीटा तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया. सूरज लता वहां रेल कोच फैक्ट्री द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मैच अधिकारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




