चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौटी सानिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2019 8:48 PM
नयी दिल्ली : युगल स्टार सानिया मिर्जा चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौटी जिसमें देश की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना भी है. सानिया ने आखिरी बार 2016 में फेड कप खेला था. वह मां बनने के बाद अक्तूबर 2017 से टेनिस से दूर है. रिया भाटिया, रूतुजा भोसले और करमन कौर […]
नयी दिल्ली : युगल स्टार सानिया मिर्जा चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौटी जिसमें देश की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना भी है. सानिया ने आखिरी बार 2016 में फेड कप खेला था. वह मां बनने के बाद अक्तूबर 2017 से टेनिस से दूर है. रिया भाटिया, रूतुजा भोसले और करमन कौर थांडी भी टीम में हैं.
पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल उप्पल टीम के कप्तान होंगे, जबकि पूर्व फेड कप खिलाड़ी अंकिता भांबरी कोच होगी. सौजन्या बाविसेट्टी रिजर्व खिलाड़ी है. सानिया होबर्ट इंटरनेशनल से उक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ टेनिस कोर्ट पर वापसी करेगी. सानिया छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीत चुकी है जिनमें तीन मिश्रित युगल शामिल है. वह दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी भी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










