बेंच प्रेस चैंपियनशिप : झारखंड की मनीषा एक्का को स्वर्ण पदक, सरदार इंद्रजीत सिंह बने बेस्ट लिफ्टर

Updated at : 27 Nov 2019 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
बेंच प्रेस चैंपियनशिप : झारखंड की मनीषा एक्का को स्वर्ण पदक, सरदार इंद्रजीत सिंह बने बेस्ट लिफ्टर

नयी दिल्ली में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप क्लासिक यानी नन काॅस्ट्यूम कैटेगरी में झारखंड की मनीषा एक्का ने स्वर्ण पदक जीता है. 84 किलोग्राम के सीनियर वर्ग में रांची की मनीषा एक्का ने 87.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, रांची के ही सरदार इंद्रजीत सिंह मास्टर-तीन के तहत 83 किलोग्राम के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप क्लासिक यानी नन काॅस्ट्यूम कैटेगरी में झारखंड की मनीषा एक्का ने स्वर्ण पदक जीता है.

84 किलोग्राम के सीनियर वर्ग में रांची की मनीषा एक्का ने 87.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, रांची के ही सरदार इंद्रजीत सिंह मास्टर-तीन के तहत 83 किलोग्राम के क्लासिक वर्ग में बेस्ट लिफ्टर बने.

24 से 27 नवंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में झारखंड के 23 पावरलिफ्टरों ने शिरकत की है. इसमेें 21 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी शामिल थे.

इससे पहले 11 खिलाड़ियों को कॉस्ट्यूम कैटेगरी में पदक मिला. इसमें रांची के सरदार इंद्रजीत सिंह और जमशेदपुर के चंद्रकांत भल्ला को स्वर्ण पदक और अन्य खिलाड़ियों को रजत व कांस्य पदक मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola