मरे 2017 फ्रेंच ओपन के बाद पहले सेमीफाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 5:31 PM

विज्ञापन

एंटवर्प (बेल्जियम) : दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे रोमानिया के मारियस कोपिल पर तीन सेट में मिली जीत के साथ 2017 फ्रेंच ओपन के बाद पहले सेमीफाइनल में पहुंचे. ब्रिटेन का 32 साल का खिलाड़ी साल के शुरू में कूल्हे की सर्जरी के बाद वापसी कर रहा है. उसने क्वालीफायर और […]

विज्ञापन

एंटवर्प (बेल्जियम) : दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे रोमानिया के मारियस कोपिल पर तीन सेट में मिली जीत के साथ 2017 फ्रेंच ओपन के बाद पहले सेमीफाइनल में पहुंचे.

ब्रिटेन का 32 साल का खिलाड़ी साल के शुरू में कूल्हे की सर्जरी के बाद वापसी कर रहा है. उसने क्वालीफायर और 92वीं रैंकिंग के कोपिल को 6-3 6-7 6-4 से शिकस्त दी.

अब उनकी विश्व रैंकिंग 243 है, उनका सामना फ्रांस के उगो हम्बर्ट से होगा जिन्होंने अर्जेंटीना के पांचवें वरीय गुइडो पेला को 5-7 6-4 6-4 से मात दी. इटली के युवा जानिक सिनर भी सेमीफाइनल में पहुंचे जहां उनकी भिड़ंत तीन बार के मेजर विजेता स्टान वावरिंका से होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola