सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना विश्व रिकार्ड बेहतर किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2019 8:01 PM
नयी दिल्ली : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकार्ड बेहतर किया. युवा ओलंपिक चैम्पियन चौधरी ने 246.8 का स्कोर करके अपना 246.0 का विश्व रिकार्ड 0.5 के अंतर से बेहतर किया. इसे आधिकारिक नहीं माना जायेगा, […]
नयी दिल्ली : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकार्ड बेहतर किया.
युवा ओलंपिक चैम्पियन चौधरी ने 246.8 का स्कोर करके अपना 246.0 का विश्व रिकार्ड 0.5 के अंतर से बेहतर किया. इसे आधिकारिक नहीं माना जायेगा, लेकिन राष्ट्रीय ट्रायल में दोनेां दिन चौधरी का प्रदर्शन शानदार रहा. वहीं विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंजुम मुद्गिल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में 456 अंक लेकर जीत दर्ज की.
हरियाणा की काजल सैनी दूसरे और गुजरात की लज्जा गोस्वामी तीसरे स्थान पर रही. पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल टी7 स्पर्धा में वायुसेना के शाहजार रिजवी दूसरे और सेना के रविंदर कुमार तीसरे स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










