ला लिगा से पहले चोट के कारण बाहर हुए मेस्सी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2019 7:53 PM
बार्सिलोना : बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ला लिगा शुरू होने से पहले चोटिल हो गये हैं और वह टीम के साथ अमेरिका दौरे पर नहीं जाएंगे. मेस्सी दायें पांव की पिंडली में चोट के कारण टीम के साथ फ्लोरिडा नहीं जाएंगे जहां उनकी टीम को मियामी में बुधवार को नैपोली के खिलाफ एक मैत्री […]
बार्सिलोना : बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ला लिगा शुरू होने से पहले चोटिल हो गये हैं और वह टीम के साथ अमेरिका दौरे पर नहीं जाएंगे.
मेस्सी दायें पांव की पिंडली में चोट के कारण टीम के साथ फ्लोरिडा नहीं जाएंगे जहां उनकी टीम को मियामी में बुधवार को नैपोली के खिलाफ एक मैत्री मैच खेलना है.
बार्सिलोना ने बयान में कहा, उनके परीक्षण किये गये और उनकी पिंडली में ग्रेड वन की चोट पायी गयी. मेस्सी बार्सिलोना में ही रहेंगे और क्लब के अमेरिका दौरे पर नहीं जाएंगे.ला लिगा में बार्सिलोना अपना पहला मैच 16 अगस्त को एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ खेलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










