भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन से हटीं, साइना की होगी वापसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 1:46 PM

विज्ञापन

बैंकाक : भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन से हट गयी हैं लेकिन लगातार दो टूर्नामेंट से बाहर रहने वाली उनकी हमवतन साइना नेहवाल इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता के साथ सर्किट पर वापसी करेंगी. इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधू को पिछले हफ्ते जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार […]

विज्ञापन

बैंकाक : भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन से हट गयी हैं लेकिन लगातार दो टूर्नामेंट से बाहर रहने वाली उनकी हमवतन साइना नेहवाल इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता के साथ सर्किट पर वापसी करेंगी. इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधू को पिछले हफ्ते जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. वह अब बुधावार से शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन के मुख्य ड्रा में नहीं खेलेंगी.

पिछले दोनों टूर्नामेंटों में सिंधू को जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सिंधू के यहां टूर्नामेंट से हटने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. सातवीं वरीय साइना अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को महिला एकल में क्वालीफायर के खिलाफ करेंगी. साइना को चिकित्सकीय कारणों से इंडोनेशिया और जापान ओपन दोनों टूर्नामेंटों से हटना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola