प्रधानमंत्री मोदी ने हिमा दास को पांच स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2019 8:52 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्टार एथलीट हिमा दास को पिछले दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर रविवार को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर इस फर्राटा धाविका को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, भारत को हिमा दास की पिछले कुछ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्टार एथलीट हिमा दास को पिछले दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर रविवार को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर इस फर्राटा धाविका को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, भारत को हिमा दास की पिछले कुछ दिनों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है. हर कोई इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीते. उनको बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिये शुभकामनाएं.

हिमा ने यूरोप में इस महीने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीते. उन्होंने हाल में चेक गणराज्य में 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले उन्होंने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री और कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर में दो स्वर्ण पदक हासिल किये थे.उन्होंने चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता और बुधवार को इसी देश में ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola