पूर्व भारतीय फुटबॉलर सेलेस्टिन का निधन

चेन्नई : भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर ए यू सेलेस्टिन का यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि उनका निधन सोमवार देर रात को यहां अस्पताल में हुआ जहां उनका इलाज चल रहा था. उनके परिवार में पत्नी और बेटा है. उन्होंने 1969 में मलेशिया में खेले गये […]
चेन्नई : भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर ए यू सेलेस्टिन का यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि उनका निधन सोमवार देर रात को यहां अस्पताल में हुआ जहां उनका इलाज चल रहा था. उनके परिवार में पत्नी और बेटा है.
उन्होंने 1969 में मलेशिया में खेले गये मेर्देका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने तमिलनाडु का भी प्रतिनिधित्व किया था और उन्हें राज्य का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर माना जाता था.
चोट के कारण खिलाड़ी के तौर पर उनका करियर जल्दी खत्म हो गया, लेकिन फिर बाद में उन्होंने राज्य की टीमों को प्रशिक्षण और कोचिंग देना शुरू किया. वह बाद में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने उन्हें प्रतिभा खोजने के लिए नियुक्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




