ePaper

हरमनप्रीत के शानदार गोल से भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए से ड्रॉ खेला

Updated at : 13 May 2019 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
हरमनप्रीत के शानदार गोल से भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए से ड्रॉ खेला

पर्थ : ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के आखिरी क्षणों में किये गए गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए से 1-1 से ड्रॉ खेला. भारत ने पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में दो गोल बचाये. भारत की शुरुआत औसत रही और ऑस्ट्रेलिया ए ने शुरू ही में दबाव बना लिया. भारत […]

विज्ञापन

पर्थ : ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के आखिरी क्षणों में किये गए गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए से 1-1 से ड्रॉ खेला. भारत ने पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में दो गोल बचाये.

भारत की शुरुआत औसत रही और ऑस्ट्रेलिया ए ने शुरू ही में दबाव बना लिया. भारत को 21वें मिनट में झटका लगा जब किरण अरुणासलम ने ऑस्ट्रेलिया ए के लिये गोल कर दिया. भारत ने जवाबी हमले में तीन पेनल्टी कार्नर बनाये, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका.

दूसरी ओर डिफेंडरों ने मेजबान टीम को बढ़त दुगुनी करने से रोके रखा. भारत के लिये बराबरी का गोल 56वें मिनट में हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर दूसरे प्रयास में किया. कोच ग्राहम रीड ने कहा, पहले दस मिनट में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब था, जबकि शुक्रवार को पहले मैच में हम अच्छा खेले थे. हम बाद के तीन क्वार्टर में मैच में लौटे. हमें बुधवार को इससे बेहतर प्रदर्शन करके चारों क्वार्टर में अच्छा खेलना होगा. अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola