IPL 2019 : राजस्थान रायल्स को हराने के बाद अश्विन ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 11:13 AM
मोहाली : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि उनकी टीम ने टूर्नामेंट में सही समय पर वापसी की है. उन्होंने साथ ही आईपीएल पदार्पण मैच में दो अहम विकेट चटकाने वाले युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की तारीफ भी की. लगातार दो हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार […]
मोहाली : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि उनकी टीम ने टूर्नामेंट में सही समय पर वापसी की है. उन्होंने साथ ही आईपीएल पदार्पण मैच में दो अहम विकेट चटकाने वाले युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की तारीफ भी की. लगातार दो हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को यहां राजस्थान रायल्स को 12 रन से हराया और अब टीम 10 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है.
दूसरी तरफ राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी टीम के बल्लेबाजी प्रयास से निराश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस पिच पर 182 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था. हमने अच्छी शुरुआत की. यह सिर्फ दो छक्कों की बात थी.’ रहाणे ने कहा, ‘‘इस तरह के मैच में आप अधिक आलोचना नहीं कर सकते. हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। इस तरह के मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आप एक साथ काफी विकेट नहीं गंवा सकते.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










