फीफा विश्व कप फाइनल में चलेगा शकीरा का जादू

Published at :03 Jul 2014 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा विश्व कप फाइनल में चलेगा शकीरा का जादू

रियो डि जिनेरियो : विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा 13 जुलाई को रियो डि जिनेरियो में होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल के समापन समारोह में अपना जलवा बिखेरेंगी जिसमें गिटारिस्ट कालरेस संताना और रैपर विसलेफ जीन भी अपनी कला से दर्शकों का मन मोहेंगे. फीफा ने कल बयान में कहा कि शकीरा लगातार तीसरी […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा 13 जुलाई को रियो डि जिनेरियो में होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल के समापन समारोह में अपना जलवा बिखेरेंगी जिसमें गिटारिस्ट कालरेस संताना और रैपर विसलेफ जीन भी अपनी कला से दर्शकों का मन मोहेंगे.

फीफा ने कल बयान में कहा कि शकीरा लगातार तीसरी बार विश्व कप के समारोह में शिरकत करेंगी, वह ब्राजीली स्टार कार्लिन्होस ब्राउन के साथ ‘ला ला ला (ब्राजील 2014)’ गायेंगी. संताना, विसलेफ और ब्राजीली गायक एलेक्सांद्रे पिरेस माराकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट का अधिकारिक गान ‘डार उम जेतो’ गायेंगे. पिरेस ब्राजीली स्टार इवेते सांगालो के साथ स्थानीय संगीत का मेडले भी परफोर्म करेंगे.

undefined



शकीरा और स्पेन के डिफेंडर गेरार्ड पिके को पिछले साल पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी. शकीरा ने कहा, ‘‘मैं 2014 फीफा विश्व कप समापन समारोह में अपना गाना ‘ला ला ला (ब्राजील 2014)’ गाने को लेकर काफी रोमांचित हूं.’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरा फुटबाल से गहरा रिश्ता है, जिसके कुछ निश्चित कारण भी हैं. मैं सचमुच समझती हूं कि इतने लोगों के लिये विश्व कप के क्या मायने हैं, जिसमें मैं भी शामिल हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola