फीफा विश्व कप: कोलंबिया से हारकर जापान विश्व कप से बाहर

सुइआबा (ब्राजील) : जैकसन मार्टिनेज के दो गोल की बदौलत कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हराकर विश्व कप ग्रुप सी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए एशियाई चैम्पियन को टूर्नांमेंट से बाहर कर दिया. यह मैच उस समय इतिहास में दर्ज हो गया जब फरीद मोनड्रेगन विश्व कप फाइनल्स में खेलने वाले सबसे […]
सुइआबा (ब्राजील) : जैकसन मार्टिनेज के दो गोल की बदौलत कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हराकर विश्व कप ग्रुप सी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए एशियाई चैम्पियन को टूर्नांमेंट से बाहर कर दिया. यह मैच उस समय इतिहास में दर्ज हो गया जब फरीद मोनड्रेगन विश्व कप फाइनल्स में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बने. उन्होंने रोजर मिला के रिकार्ड को तोड़ा. यह गोलकीपर 43 साल और तीन दिन की उम्र में मैच के अंतिम छह मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रुप में मैदान पर उतरा था.
जापान के लिए मैच की शुरुआत काफी खराब रही. पंद्रह मिनट के बाद ही यासुयुकी कोना ने एड्रियन रामोस को पेनल्टी क्षेत्र में गिरा दिया जिसके बाद पुर्तगाल के रैफरी पेड्रो प्रोएन्सा ने पेनल्टी किक का इशारा किया. फायोरेंटिन के स्ट्राइकर युआन कुआड्राडो ने जापान के गोलकीपर इजी कावाहिमा को छकाते हुए गोल दागकर कोलंबिया को 1-0 से आगे कर दिया.
जापान को भी मौके मिले. एसी मिलान के केइसुके होंडा का फ्री किक पर बायें पैर से लगाया गया शाट कोलंबिया के गोल से कुछ दूरी से बाहर निकल गया. जर्मनी में रहने वाले स्ट्राइकर शिंजी ओकाजाकी ने भी 35वें मिनट में अच्छा प्रयास किया लेकिन उनका शॉट भी गोल के उपर से बाहर चला गया. उन्हें पहले हाफ के इंजरी टाइम में बेहतर मौका मिला और इस बार उन्होंने हेडर से गोल दागते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी. मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी.
दूसरे हाफ के 10वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी रोड्रिगेज ने बाक्स में खडे मार्टिनेज को गेंद थमाई जिन्होंने सटीक शॉट लगाते हुए कोलंबिया को 2-1 से आगे कर दिया. जापान ने हालांकि इसके बावजूद हार नहीं मानी. होंडा की फ्री किक को कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पीना ने नाकाम किया. डिफेंडर यासुयुकी कोनो ने भी कोलंबिया के डिफेंस को छकाते हुए अच्छा मूव बनाया लेकिन उनके शॉट को भी ओस्पीना ने आसानी से रोक लिया. मार्टिनेज ने इसके बाद अपना दूसरा गोल दागा जबकि रोड्रिगेज ने कोलंबिया की ओर से चौथा गोल करके अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




