स्विस ओपन शुरू, हाथ की चोट से जूझ रहे हैं फेडरर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बासेल : रोजर फेडरर ने सोमवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन से पहले कहा है कि वह सत्र की शुरूआत से हाथ की चोट से जूझ रहे हैं लेकिन यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है. बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर ने एक जर्मन अखबार से कहा ,‘ ग्रासकोर्ट सत्र की शुरूआत के साथ […]
विज्ञापन
बासेल : रोजर फेडरर ने सोमवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन से पहले कहा है कि वह सत्र की शुरूआत से हाथ की चोट से जूझ रहे हैं लेकिन यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है.
बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर ने एक जर्मन अखबार से कहा ,‘ ग्रासकोर्ट सत्र की शुरूआत के साथ ही मेरे हाथ में चोट लग गयी थी. मुझे लगा नहीं था कि यह इतनी गंभीर होगी. पिछले तीन महीने से मैं दर्द झेल रहा हूं.”
उन्होंने कहा ,‘‘ यह कोई बहाना नहीं है. मैं इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहता . कई बार मैच के पहले दस मिनट वार्मअप के दौरान दर्द होता था लेकिन अब मैं इसके बारे में नहीं सोचता .’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










