फेसबुक, ट्विटर ने फुटबॉल विश्व कप के लिए कमर कसी

न्यूयार्क : इस साल का विश्व कप ब्राजील के साओ पाउलो से रियो डि जनेरियो तक ही नहीं बल्कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसी मैसेजिंग एप्स पर भी खेला जाएगा. फेसबुक का उपयोग करने वाले एक अरब 28 करोड़ लोगों में से लगभग 40 प्रतिशत फुटबॉल प्रेमी हैं. दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क […]
न्यूयार्क : इस साल का विश्व कप ब्राजील के साओ पाउलो से रियो डि जनेरियो तक ही नहीं बल्कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसी मैसेजिंग एप्स पर भी खेला जाएगा. फेसबुक का उपयोग करने वाले एक अरब 28 करोड़ लोगों में से लगभग 40 प्रतिशत फुटबॉल प्रेमी हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक ने आज कुछ नये फीचर जोडे जिसकी मदद से प्रशंसक 12 जून से 13 जुलाई तक होने वाले विश्व कप पर नजर रख पाएंगे.
फेसबुक इस्तेमाल करने वाले विश्व कप के विशेष वर्ग ट्रेंडिंग वर्ल्ड कप के जरिये अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी पर नजर रख पाएंगे. कई बड़ी खेल प्रतियोगितओं जैसे ओलंपिक या सुपर बाउल के दौरान हमेशा से ही सोशल नेटवर्किंग पर गतिविधियां बढ़ जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




