बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, महिलाओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली

मल्लिकार्जुन खरगे, गुलाम अहमद मीर और बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर कोलकाता में घोषणापत्र जारी करते हुए.
Congress Manifesto West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने ‘5 गारंटी’ का ऐलान किया है. महिलाओं को नकद सहायता, किसानों को बिजली और युवाओं को नौकरी का वादा. देखें कांग्रेस मेनिफेस्टो की बड़ी बातें.
Congress Manifesto West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने बंगाल के लिए 5 गारंटी दी है. इन गारंटियों में दुर्गा सम्मान, कृषक सम्मान, विधान स्वास्थ्य सुरक्षा, युवा सम्मान और शिक्षार आलोक शामिल हैं. पार्टी ने कहा है कि हर गारंटी के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जायेगा, जो इसको लागू करेगा. पार्टी ने आर्थिक विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनवाने का भी वादा किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया.
कांग्रेस पार्टी की 5 गारंटी
- दुर्गा सम्मान : हर महिला को प्रति माह 2000 रुपए. पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त. सरकारी गाड़ियों में मुफ्त यात्रा.
- कृषक सम्मान : सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त.
- विधान स्वास्थ्य सुरक्षा : प्रत्येक परिवार को विधान हेल्थ कार्ड दिया जायेगा. इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा. इस कार्ड के जरिये सरकार कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी.
- युवा सम्मान : एक साल के भीतर सभी सरकारी पदों को भरा जायेगा. युवाओं को इंटर्नशिप के मौके की गारंटी कांग्रेस ने दी है.
- शिक्षार आलोक : स्नातक यानी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी. एआई आधारित स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाये जायेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल को 3 में से एक रास्ता चुनना होगा : खरगे
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के सामने अभी तीन रास्ते हैं. उन्हें इनमें से एक को उन्हें चुनना है. खरगे ने कहा कि TMC की सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है. सभी ने देखा है कि यहां के एक मंत्री के घर पर करोड़ों रुपए मिले. BJP देश में नफरत फैलाती है. लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है और ध्रुवीकरण से सरकार बनाती है. कांग्रेस वेलफेयर, जॉब्स और सिस्टम रिफॉर्म्स पर काम करती है. हमने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दीं, वो सभी पूरी कीं. यानी कांग्रेस जो कहती है, वो करती है. अब बंगाल की जनता को तय करना है कि वे कौन-सा रास्ता चुनना चाहती है.
Congress Manifesto: कांग्रेस के वादों पर एक नजर
दुर्गा सम्मान (महिलाओं के लिए)
- हर महिला को प्रति माह 2000 रुपए की आर्थिक सहायता.
- पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त.
- सरकारी बसों और गाड़ियों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा.
- महिला सुरक्षा के लिए फॉस्ट ट्रैक कोर्ट बनवाये जायेंगे.
- महिलाओं को लाभुक (Beneficiary) नहीं, अर्थव्यवस्था का ड्राइवर माना जायेगा. इकॉनमी को मजूबत करने में वे पूरा साथ निभायेंगी.
2. कृषक सम्मान (किसान कल्याण)
- सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए की मदद.
- किसानों के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त.
- किसानों के लिए मुफ्त बिजली के साथ ही बेहतर प्रोक्योरमेंट सिस्टम सुनिश्चित किये जायेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ सके.
3. विधान स्वास्थ्य सुरक्षा (हेल्थ कार्ड)
- प्रत्येक परिवार को ‘विधान हेल्थ कार्ड’ दिया जायेगा.
- इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा.
- सरकारी खर्च पर कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने का वादा.
- नागरिकों को पूरी तरह से स्टेट फंडेड स्वास्थ्य सुविधाएं दी जायेंगी, जिससे हर नागरिक को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.
4. युवा सम्मान (रोजगार की गारंटी)
- सरकार बनने के एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरा जायेगा.
- युवाओं को अनिवार्य इंटर्नशिप के अवसर दिये जायेंगे.
5. शिक्षार आलोक (शिक्षा और कौशल)
- स्नातक (Graduation) तक की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त होगी.
- राज्य के सभी जिलों में एआई (AI) आधारित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना.
कानून व्यवस्था पर बड़ा वादा
- अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जायेगा.
- पुलिस को स्वतंत्र बनाया जायेगा.
- चुनाव निष्पक्ष करवाये जायेंगे.
- पश्चिम बंगाल को ‘पार्टी राज’ से निकालकर रूल ऑफ लॉ की ओर ले जायेंगे.
विधान बाबू के बंगाल का सपना
घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भावुक अपील की कि पश्चिम बंगाल को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए ‘विधान चंद्र रॉय’ वाली कार्यसंस्कृति की जरूरत है. पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और युवाओं के लिए सुरक्षित भविष्य का खाका पेश किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि ‘दुर्गा सम्मान’ और ‘कृषक सम्मान’ जैसे वादे तृणमूल की ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं को सीधी चुनौती दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




