अर्जुन पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा, तेजा को द्रोणाचार्य देने की मांग की

नयी दिल्ली : अभिषेक वर्मा और रजत चौहान सहित अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाजों ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके कोच जीवनजोत सिंह तेजा को द्रोणाचार्य सम्मान से महरूम नहीं किया जाएगा. न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल की अगुआई वाली चयन समिति ने द्रोणाचार्य पुरस्कार […]
नयी दिल्ली : अभिषेक वर्मा और रजत चौहान सहित अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाजों ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके कोच जीवनजोत सिंह तेजा को द्रोणाचार्य सम्मान से महरूम नहीं किया जाएगा.
न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल की अगुआई वाली चयन समिति ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए तेजा के नाम की सिफारिश की थी लेकिन खेल मंत्रालय ने अतीत में इस कोच के खिलाफ अनुशासन के एक मामले का हवाला देकर उसका नाम काट दिया. पत्र के अनुसार, वह काफी हौसलाअफजाई करने वाले हैं और भारतीय तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं.
वह मजबूत स्तंभ की तरह 2013 से हमारे साथ हैं. इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि उनके प्रयासों को कृपा करके मान्यता दें और जल्द से जल्द इस मामले पर गौर करें क्योंकि यह पूरे तीरंदाजी जगत को प्रभावित कर सकता है. वी ज्योति सुरेखा सहित तीरंदाजों ने इस पत्र की एक प्रति खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी भेजी है.
इंचियोन एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता वर्मा को 2014 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया जबकि 2016 में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले चौहान जकार्ता में इस साल एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की कंपाउंड पुरुष टीम का हिस्सा थे. ज्योति को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला और वह बैंकाक में 2015 एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




