एशियन गेम्स 2006 : भारतीय शूटरों का रहा था जलवा, जीते थे 14 मेडल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

15वें एशियाई खेल कतर के दोहा में एक से 15 दिसंबर 2006 के बीच आयोजित हुए. मध्य पूर्व क्षेत्र से दोहा दूसरा शहर बना, जिसने एशियाड का आयोजन किया था. उससे पहले 1974 में तेहरान इन खेलों का आयोजन कर चुका था. 29 खेलों की 46 स्पर्धाएं आयोजित हुईं. परिषद के सभी 45 देशों ने […]
विज्ञापन
15वें एशियाई खेल कतर के दोहा में एक से 15 दिसंबर 2006 के बीच आयोजित हुए. मध्य पूर्व क्षेत्र से दोहा दूसरा शहर बना, जिसने एशियाड का आयोजन किया था. उससे पहले 1974 में तेहरान इन खेलों का आयोजन कर चुका था. 29 खेलों की 46 स्पर्धाएं आयोजित हुईं. परिषद के सभी 45 देशों ने इन खेलों में हिस्सा लिया.
खेलों के दौरान ही दक्षिण कोरियाई घुड़सवार किम ह्युंग चिल की मौत हो गयी और उसकी खेलों के दौरान काफी चर्चा रही थी.भारत के लिए भी यह गेम शानदार रहा. भारत ने कुल 53 मेडल जीते, इनमें शूटिंग के 14 मेडल शामिल थे. एशियन गेम्स में अब तक एथलीटों का जलवा था, लेकिन इस बार शूटरों ने शानदार खेल दिखाया और सबसे अधिक तीन गोल्ड जीते. सबसे शानदार प्रदर्शन किया जसपाल राणा ने.
राणा ने 25 मीटर स्टेंडर्स पिस्टल स्पर्धा और 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










