ध्यानचंद पुरस्कार विजेता हाकम सिंह का लंबी बिमारी के बाद निधन

चंडीगढ़ : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हाकम सिंह का मंगलवार को पंजाब के संगरूर में निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका यकृत तथा गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था. वह 64 बरस के थे. हाकम सिंह ने बैंकाक में 1978 […]
चंडीगढ़ : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हाकम सिंह का मंगलवार को पंजाब के संगरूर में निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका यकृत तथा गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था. वह 64 बरस के थे.
हाकम सिंह ने बैंकाक में 1978 एशियाई खेलों में 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता. ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित हाकम सिंह ने 6 सिख रेजीमेंट में हवलदार के रूप में काम किया.
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनके लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की थी जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिये थे. पंजाब के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने हाकम सिंह के निधन पर शोक जताया है.
Hakam Singh Bhattal, Asian Games gold medallist athlete & Dhyan Chand award winner, passed away this morning in a hospital in Sangrur. #Punjab pic.twitter.com/DSBI7klpwx
— ANI (@ANI) August 14, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




