ePaper

निशिकोरी को हराकर ज्वेरेव सेमीफाइनल में, मर्रे थकान के कारण हटे

Updated at : 04 Aug 2018 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
निशिकोरी को हराकर ज्वेरेव सेमीफाइनल में, मर्रे थकान के कारण हटे

वाशिंगटन : गत चैम्पियन एलेक्सजैंडर ज्वेरेव ने जापान के केई निशिकोरी को 3-6 6-1 6-4 से हराकर एटीपी वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मर्रे ने थकान का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया. जर्मनी के तीसरी रैंकिंग पर काबिज ज्वेरेव ने सातवें वरीय और 2015 […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : गत चैम्पियन एलेक्सजैंडर ज्वेरेव ने जापान के केई निशिकोरी को 3-6 6-1 6-4 से हराकर एटीपी वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मर्रे ने थकान का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया.

जर्मनी के तीसरी रैंकिंग पर काबिज ज्वेरेव ने सातवें वरीय और 2015 के चैम्पियन निशिकोरी की चुनौती समाप्त की. अब ज्वेरेव का सामना 10वें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास से होगा जिन्होंने बेल्जियम के तीसरे वरीय डेविड गोफिन को महज 74 मिनट में 6-3 6-4 से शिकस्त दी.

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर वाकओवर मिलने से सेमीफाइनल में पहुंचे, जब मर्रे ने थकान के कारण हटने का फैसला किया. अब उनका सामना रूस के 16वें वरीय एंड्रे रूबलेव और अमेरिका के डेनिस कुडला के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.

डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच अपने सातवें और 2015 के बाद पहले खिताब की कोशिश में जुटी हैं. उन्होंने छठी वरीय बेलिंडा बेनसिच को 6-3 2-6 7-6 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola