फेडरर बोले, मर्रे के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 4:28 PM
लंदन : रोजर फेडरर का मानना है कि एंडी मर्रे ने विंबलडन से अपना नाम वापस लेकर सही फैसला किया. फेडरर ने जोर देकर कहा कि दो बार के विजेता मरे के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है. मर्रे विंबलडन की शुरुआत से 24 घंटे से भी कम समय पहले रविवार को टूर्नामेंट से […]
लंदन : रोजर फेडरर का मानना है कि एंडी मर्रे ने विंबलडन से अपना नाम वापस लेकर सही फैसला किया. फेडरर ने जोर देकर कहा कि दो बार के विजेता मरे के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है.
मर्रे विंबलडन की शुरुआत से 24 घंटे से भी कम समय पहले रविवार को टूर्नामेंट से हट गए. उन्हें डर था कि लंबे समय से चली आ रही कूल्हे की उनकी चोट दो हफ्ते तक पांच सेट के टेनिस के बाद बढ़ सकती है.
आठ बार के विंबलडन चैंपियन फेडरर ने कहा , यह निश्चित तौर पर कड़ा फैसला होगा लेकिन यह फैसला उसने अपने करियर और जीवन के लिए किया है. उन्होंने कहा , यह संभवत : समझदारी भरा फैसला है. वह यहां खेलने के लिए सब कुछ झोंक देता और यही कारण है कि इससे पीड़ा पहुंचती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










