ProKabaddi Auctions : दूसरे दिन रेडर प्रशांत बिके 79 लाख में, मोनू PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

मुंबई : रेडर प्रशांत कुमार राय प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाले बी श्रेणी के खिलाड़ी बने. यूपी योद्धा ने उन्हें 79 लाख रुपये में खरीदा. मोनू पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब उन्हें हरियाण स्टीलर्स ने एक करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा. मीडिया […]
मुंबई : रेडर प्रशांत कुमार राय प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाले बी श्रेणी के खिलाड़ी बने. यूपी योद्धा ने उन्हें 79 लाख रुपये में खरीदा.
मोनू पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब उन्हें हरियाण स्टीलर्स ने एक करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा. मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार बी श्रेणी में चंद्रन रंजीत को दबंग दिल्ली ने 61 लाख 25 हजार रुपये जबकि विकास खंडोलिया को हरियाणा स्टीलर्स ने 47 लाख रुपये में खरीदा.
इसी वर्ग में धर्मराज सी को यू मुंबा ने 46 लाख जबकि विशाल माने को दबंग दिल्ली ने 45 लाख रुपये में खरीदा. गुरुवार को बी , सी और डी वर्ग के भारतीय खिलाड़ियों की नीलामी हुई. बुधवार को नीलामी के पहले दिन छह खिलाड़ियों के लिए टीमों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




