बुखार के कारण मैड्रिड में नहीं खेलेंगी सेरेना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : तेईस बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने तेज बुखार के कारण मैड्रिड डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. आयोजकों ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. मैड्रिड ओपन की अधिकारिक वेबसाइट पर सेरेना ने कहा , दुर्भाग्य से मुझे मैड्रिड से हटना पड़ रहा है क्योंकि मुझे तेज बुखार है और मैं […]
विज्ञापन
पेरिस : तेईस बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने तेज बुखार के कारण मैड्रिड डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. आयोजकों ने गुरुवार को इसकी घोषणा की.
मैड्रिड ओपन की अधिकारिक वेबसाइट पर सेरेना ने कहा , दुर्भाग्य से मुझे मैड्रिड से हटना पड़ रहा है क्योंकि मुझे तेज बुखार है और मैं पूरी तरह अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं.
मुख्य ड्रॉ से पहले ही उन्होंने यह फैसला किया जिन्होंने बच्ची को जन्म देने के बाद मार्च में इंडियन वेल्स और मियामी में वापसी की थी. सेरेना 27 मई से 10 जून तक पेरिस में चलने वाले फ्रेंच ओपन से पहले 13 से 20 मई तक रोम में वापसी कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










