ePaper

सेरेना को खुद पर है भरोसा, ग्रैंडस्लैम जीतना है लक्ष्य

Updated at : 06 Mar 2018 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
सेरेना को खुद पर है भरोसा, ग्रैंडस्लैम जीतना है लक्ष्य

न्यूयार्क : तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स डब्ल्यूटीए टूर में वापसी की तैयारियों में जुटी हैं और उनका कहना है कि वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं. सेरेना इस हफ्ते इंडियन वेल्स हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में भाग लेंगी जो 2017 आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के बाद उनका पहला पूर्ण टूर्नामेंट होगा. […]

विज्ञापन


न्यूयार्क :
तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स डब्ल्यूटीए टूर में वापसी की तैयारियों में जुटी हैं और उनका कहना है कि वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं. सेरेना इस हफ्ते इंडियन वेल्स हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में भाग लेंगी जो 2017 आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के बाद उनका पहला पूर्ण टूर्नामेंट होगा. जब सेरेना ने पिछले साल मेलबर्न में यह ट्राफी हासिल की थी, तब वह गर्भवती थीं. इसके बाद से सितंबर में उनकी बेटी के जन्म तक वह 2017 में नहीं खेल पायी.

सेरेना और उनकी बहन वीनस विलियम्स ने कल रात मेडिसन स्क्वायर गार्ड में हुए टाई ब्रेक टेन्स टूर्नामेंट में शिरकत की. यह आठ महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शनी टूर्नामेंट था जिसमें आमतौर पर होने वाले गेम और सेट के बजाय 10 अंक के टाईब्रेकर मैच थे. सेरेना ने अपना पहला मैच जीता लेकिन वह सेमीफाइनल में हार गयी. यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने चीन की झांग शुआई को 10-3 से हराकर 250,000 डालर ईनामी राशि का यह टूर्नामेंट जीत लिया. उन्होंने वीनस और कोको वांदेवेघे को पराजित किया.

सेरना इस साल यह पहला एकल मैच खेल रही थी, उन्होंने कहा, ‘‘यह मैच अच्छा रहा. काश मैंने कुछ और शाट लगा लिये होते. ” सेरेना ने पहले दौर में मारियन बार्तोली पर 10-5 से जीत दर्ज की. सेरेना पिछले महीने अपनी बहन वीनस के साथ फेड कप युगल मुकाबले में कोर्ट पर उतरी थीं लेकिन उन्हें हार मिली थी. सेरेना ने कहा कि उनका लक्ष्य इस सत्र में ‘‘ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना है. ” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हर किसी को काफी उम्मीदें होनी चाहिए. मैं यही संदेश दे रही हूं. ”

उन्हें इंडियन वेल्स में वरीयता नहीं मिली है और वह अपने अभियान की शुरूआत कजाखस्तान की 53वीं रैंकिंग की जरिना डियास के खिलाफ करेंगी. वीनस ने अपनी बहन के बारे में कहा, ‘‘उसमें ताकत और गहराई है. वह खेलना जानती है. ” बीती रात के मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैच शानदार रहे. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola