दीपा कर्माकर का लक्ष्य, एशियाई खेलों में वापसी करना

Published at :26 Feb 2018 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
दीपा कर्माकर का लक्ष्य, एशियाई खेलों में वापसी करना

नयी दिल्ली : स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर घुटने की चोट के कारण अप्रैल में होने वाले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाएगी लेकिन उन्होंने इसी साल इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में पूरे दमखम के साथ वापसी करने के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं. दीपा ने कहा, ‘मुझे निराशा है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर घुटने की चोट के कारण अप्रैल में होने वाले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाएगी लेकिन उन्होंने इसी साल इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में पूरे दमखम के साथ वापसी करने के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं.

दीपा ने कहा, ‘मुझे निराशा है कि मैं राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाऊंगी क्योंकि वहां मुझे पदक जीतने की पूरी उम्मीद थी. मैंने अब एशियाई खेलों में वापसी को अपना लक्ष्य बनाया है और उसके लिये अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

रियो ओलंपिक में महिलाओं की वॉल्ट में चौथे स्थान पर रहकर भारतीय खेलों में इतिहास रचने वाली दीपा घुटने की चोट के कारण इन खेलों के बाद किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पायी थी. पिछले साल अप्रैल में उनकी एंटीरियर क्रूसेट लिंगामेंट (एसीएल) ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद लंबे समय तक उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा.

दीपा ने कहा, ‘मेरा रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा लेकिन अब मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं हर दिन दो सत्र में अभ्यास कर रही हूं और मुझे एशियाई खेलों तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है.’ एशियाई खेल इंडानेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित किये जाएंगे.

दीपा ने मेलबर्न में जिम्नास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में इतिहास रचने वाली अरुणा बी रेड्डी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उम्मीद जतायी कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों \Rमें जिम्नास्ट पदक जीतने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम लंबे समय से एक साथ में अभ्यास करते रहे हैं.

हम बहुत बार एक ही कमरे में साथ में रहे. उसका भी सपना था कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते. मैं वास्तव में उसके लिये बहुत खुश हूं क्योंकि वह लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही थी. उम्मीद है कि वह आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी.

अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय जिम्नास्ट से उम्मीद के सवाल पर दीपा ने कहा, हमारी टीम अच्छी है और सभी खिलाड़ी पदक जीतने में सक्षम हैं. मुझे उम्मीद है कि इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे जिम्नास्ट अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola