ePaper

चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6 - 0 से रौंदा

Updated at : 17 Jan 2018 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6 - 0 से रौंदा

तौरंगा ( न्यूजीलैंड ) : अपने पदार्पण मैच में दो- दो गोल करने वाले विवेक सागर और दिलप्रीत सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले मैच में आज जापान को 6 – 0 से हराया . भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेल रहे विवेक […]

विज्ञापन


तौरंगा ( न्यूजीलैंड ) :
अपने पदार्पण मैच में दो- दो गोल करने वाले विवेक सागर और दिलप्रीत सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले मैच में आज जापान को 6 – 0 से हराया . भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेल रहे विवेक ने 12वें और 28वें मिनट में गोल दागे जबकि दिलप्रीत ने 35वें और 45वें मिनट में गोल किये. अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने भी एक एक गोल किये .

भारतीय टीम की शुरूआत काफी आक्रामक रही और जापानी गोल पर उसने कई हमले बोले. भारत को पहला पेनाल्टी कार्नर सातवें मिनट में मिला और युवा हरमनप्रीत ने इस पर पहला शाट लगाया लेकिन उसे बाधा पहुंचाये जाने के कारण भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला . रूपिंदर ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई . भारत के लिए दूसरा गोल 12वें मिनट में विवेक ने रिबाउंड पर किया . दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त बनाये रखी और जापानी टीम पूरे समय दबाव में रही. जापानी फारवर्ड खिलाड़ी भारतीय सर्कल में घुस ही नहीं सके.

इस बीच विवेक को 28वें मिनट में गोल करने का एक और मौका मिला और उसने भारत की बढ़त 3 – 0 की कर दी . भारत का चौथा गोल 35वें मिनट में दिलप्रीत ने किया जिन्हें मनदीप सिंह ने सर्कल के भीतर गेंद सौंपी थी. उनके पहले प्रयास को जापानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन मुस्तैदी का परिचय देते हुए उन्होंने रिबाउंड पर गोल दागा.

जापान को पहला पेनाल्टी कार्नर 40वें मिनट में मिला लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी. इस बीच भारत को अगले मिनट दूसरा पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला. दिलप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में दूसरा गोल करके भारत की बढ़त 6 – 0 की कर दी जो अंत तक कायम रही. भारत कल दूसरे मैच में बेल्जियम से खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola