देश का पहला 24 घंटे का ऑनलाइन खेल रेडियो चैनल शुरू

Published at :16 Jan 2018 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
देश का पहला 24 घंटे का ऑनलाइन खेल रेडियो चैनल शुरू

नयी दिल्ली : खेलों की सामग्री से जुड़े प्रसारण को लेकर आज यहां देश का पहला 24 घंटे का ऑनलाइन रेडियो चैनल शुरू किया गया. इस इंटरनेट रेडियो चैनल की शुरुआत स्पोर्ट्स फ्लैशेस ने की है. यह विभिन्न खेलों से जुड़ा ऐप है जिसके जरिये खेलों से जुड़े कार्यक्रम, विशेषज्ञों की राय, खेल समाचार और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेलों की सामग्री से जुड़े प्रसारण को लेकर आज यहां देश का पहला 24 घंटे का ऑनलाइन रेडियो चैनल शुरू किया गया. इस इंटरनेट रेडियो चैनल की शुरुआत स्पोर्ट्स फ्लैशेस ने की है.

यह विभिन्न खेलों से जुड़ा ऐप है जिसके जरिये खेलों से जुड़े कार्यक्रम, विशेषज्ञों की राय, खेल समाचार और दुनिया भर से लगभग चार सौ खेल स्पर्धाओं की जानकारी दी जायेगी. इसमें प्रीमियर लीग, आईपीएल और फीफा विश्व कप जैसे खेलों से भी जुड़े प्रसारण और जानकारी शामिल है. यहां जारी एक विज्ञप्ति में स्पोर्ट्स फ्लैशेस के संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य इस डिजिटल मंच पर हर उस खेल को जगह देना है जिसका प्रसारण टेलीविजन के खेल चैनल पर नहीं हो सकता है.’

अर्जुन पुरस्कार जीत चुके मुक्केबाज अखिर कुमार ने इस मौके पर कहा, ‘क्रिकेट इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि उसका प्रसारण ज्यादा होता है और रेडियो स्पोर्ट्स फ्लैशेस से हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा.’ यह चैनल स्पोर्ट्स फ्लैशेस मोबाइल ऐप और स्पोर्ट्सफ्लैशेस.काम के जरिये चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola