ePaper

अबुधाबी में भी वापसी नहीं करेंगे जोकोविच, टूर्नामेंट से हटे

Updated at : 29 Dec 2017 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
अबुधाबी में भी वापसी नहीं करेंगे जोकोविच, टूर्नामेंट से हटे

अबुधाबी : विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच कोहनी के दर्द के कारण मबादला विश्व टेनिस चैंपियनशिप से हट गये हैं. सर्बिया का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस साल जुलाई में विंबलडन में क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिये […]

विज्ञापन

अबुधाबी : विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच कोहनी के दर्द के कारण मबादला विश्व टेनिस चैंपियनशिप से हट गये हैं.

सर्बिया का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस साल जुलाई में विंबलडन में क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिये उतर रहा था. जोकोविच को प्रदर्शनी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट के खिलाफ मैच खेलना था लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी करके हटने की घोषणा कर दी. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अगले सप्ताह कतर ओपन में खेलेंगे या नहीं.

जोकोविच ने बयान में कहा, मैं बेहद निराश हूं कि मुझे मबादला विश्व टेनिस चैंपियनशिप से हटने के लिये मजबूर होना पड़ा. दुर्भाग्य से पिछले कुछ दिनों से मेरी कोहनी में दर्द हो रहा है और कई परीक्षणों के बाद मेरी चिकित्सा टीम ने मुझे किसी तरह का जोखिम नहीं लेने की सलाह दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola