ePaper

दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में हारी सिंधू

Updated at : 17 Dec 2017 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में हारी सिंधू

दुबई : भारत की चोटी की शटलर पीवी सिंधू आज फिर फाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रही और उन्हें दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स में विश्व की नंबर दो जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. सत्र के इस आखिरी और प्रतिष्ठित […]

विज्ञापन

दुबई : भारत की चोटी की शटलर पीवी सिंधू आज फिर फाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रही और उन्हें दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स में विश्व की नंबर दो जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

सत्र के इस आखिरी और प्रतिष्ठित फिनाले में सिंधू ने फिर से अपना जोश और जज्बा दिखाया लेकिन शुरुआती बढ़त के बावजूद आखिर में उन्हें यामागुची से 21-15, 12-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी. यह मुकाबला एक घंटे 31 मिनट तक चला. यह 22 वर्षीय खिलाड़ी खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गयी थी लेकिन अपने तीसरे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा. वह पिछले साल रियो ओलंपिक और इस साल ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हार गयी थी.

अगस्त में ग्लास्गो में खेले गये विश्च चैंपियनशिप के फाइनल जैसी स्थिति आज भी थी जब फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया था और आखिरी क्षणों में दोनों खिलाडियों को अपने दमखम और जज्बे की कड़ी परीक्षा देनी पड़ी. सत्र का अपना चौथा फाइनल खेल रही सिंधू ने बेहतरीन स्मैश से अपना पहला अंक बनाया लेकिन दो गलतियों और बेसलाइन पर गलत आकलन का उन्हें नुकसान हुआ और यामागुची 3-2 से आगे हो गयी. जापानी खिलाड़ी ने नेट के सहारे एक और अंक हासिल किया लेकिन सिंधू ने बेहतरीन क्रासकोर्ट स्मैश से स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया.

भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद शटल बाहर मार दी और नेट ने फिर से यामागुची का साथ दिया जिससे वह 7-5 से बढ़त पर आ गयी. जापानी ने क्रास कोर्ट रिटर्न से एक और अंक बनाया लेकिन इसके बाद सिंधू ने लगातार छह अंक बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया. जब स्कोर 8-8 से बराबरी पर था तब दोनों खिलाडियों के बीच 33 शाट की लंबी रैली देखने को मिली.

ब्रेक के समय सिंधू तीन अंक से आगे थी और इसके बाद उन्होंने दो अंक हासिल करके 13-8 से बढ़त बना दी. यामागुची ने तीन अंक बनाकर स्कोर 11-14 किया जिसमें एक सफल वीडियो रेफरल भी शामिल है. इसके बाद एक अवसर पर सिंधू के हाथ से रैकेट फिसल गया और अगली बार उन्होंने शाट नेट पर मार दिया जिससे स्कोर 13-14 हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola