ePaper

यूफेई को हराकर सिंधू दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में

Updated at : 16 Dec 2017 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
यूफेई को हराकर सिंधू दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में

दुबई : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए यहां चीन की चेन यूफेई को सीधे गेम में हराकर दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के महिला एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने आठवें नंबर की चीन की खिलाड़ी को […]

विज्ञापन

दुबई : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए यहां चीन की चेन यूफेई को सीधे गेम में हराकर दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के महिला एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने आठवें नंबर की चीन की खिलाड़ी को 59 मिनट में 21-15 21-18 से हराया.

सिंधू ने इसके साथ ही हमवतन साइना नेहवाल की बराबरी की जो 2011 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी. साइना को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. ज्वाला गुट्टा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी भी 2009 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था.

सिंधू ने मैच के बाद कहा, कुल मिलाकर यह काफी अच्छे स्तर का मैच था. मैंने हालांकि सीधे गेम में जीत दर्ज की, मैच में लंबी रैली हुई. अंतिम अंक तक जीत आसान नहीं थी. मैं सिर्फ अगले अंक के बारे में सोच रही थी, प्रत्येक अंक महत्वपूर्ण था. चेन उभरती हुई खिलाड़ी है और उसने शानदार प्रदर्शन किया. उसका डिफेंस काफी मजबूत था. फाइनल में सिंधू का सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीय जापान की अकाने यामागुची से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को एक घंटा और 12 मिनट चले कड़े मुकाबले में 17-21 21-12 21-19 से हराया.
फाइनल में सिंधू को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी ने अकाने के खिलाफ अब तक पांच मैचों में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. सिंधू ने राउंड रोबिन के दौरान भी ग्रुप ए में अकाने को एकतरफा मुकाबले में सिर्फ 36 मिनट में 21-9 21-13 से हराया था. सिंधू ने इसके अलावा इस साल हांगकांग ओपन में भी अकाने को हराया था लेकिन जापान की खिलाडी फ्रेंच ओपन में जीत दर्ज करने में सफल रही थी.
सिंधू ने कहा, मैं यह टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनना चाहती हूं. यामागुची कड़ी प्रतिद्वंद्वी होगी. मुझे तैयार रहना होगा. यह लंबा मैच होगा इसलिए फिलहाल इसके बारे में नहीं सोच रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola