पूर्व विंबलडन चैंपियन याना नोवोत्ना का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

Published at :20 Nov 2017 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विंबलडन चैंपियन याना नोवोत्ना का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

प्राग : पूर्व विंबलडन चैंपियन याना नोवोत्ना का कैंसर के कारण 49 साल की उम्र में निधन हो गया. डब्ल्यूटीए ने यह जानकारी दी. उनका रविवार को चेक गणराज्य में निधन हो गया. डब्ल्यूटीए ने बयान में कहा कि नोवोत्ना ने 1998 में फ्रांस की नताली तौजियात को फाइनल में हराकर विंबलडन खिताब जीता था. […]

विज्ञापन

प्राग : पूर्व विंबलडन चैंपियन याना नोवोत्ना का कैंसर के कारण 49 साल की उम्र में निधन हो गया. डब्ल्यूटीए ने यह जानकारी दी. उनका रविवार को चेक गणराज्य में निधन हो गया. डब्ल्यूटीए ने बयान में कहा कि नोवोत्ना ने 1998 में फ्रांस की नताली तौजियात को फाइनल में हराकर विंबलडन खिताब जीता था.

इसके अलावा वह दो अन्य अवसरों पर भी विंबलडन फाइनल में पहुंची थी लेकिन 1993 में स्टेफी ग्राफ और 1997 में मार्टिना हिंगिस से हार गयी थी. नोवात्ना ने इसके अलावा 1989 और 1990 में हमवतन हेलेना सुकोवा के साथ, 1995 में अरांत्सा सांचेज विकारियो और 1998 में हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन युगल खिताब भी जीते थे.

उन्होंने सभी चारों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में युगल खिताब जीते थे. दो अक्तूबर 1968 को जन्मी नोवोत्ना ने 1987 से 1999 के बीच अपने करियर में 24 एकल और 76 युगल खिताब जीते थे. उन्होंने पूर्व चेकोस्लोवाकिया के लिये 1988 में फेड कप जीतने में भी अहम भूमिका निभायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola