ePaper

चाइना ओपन बैडमिंटन : सिंधु क्वार्टर फाइनल में, साइना नेहवाल व प्रणय की चुनौती समाप्त

Updated at : 16 Nov 2017 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
चाइना ओपन बैडमिंटन : सिंधु क्वार्टर फाइनल में, साइना नेहवाल व प्रणय की चुनौती समाप्त

फुजोउ (चीन) : मौजूदा चैंपियन पीवी सिंधू ने गुरुवारको यहां चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन हाल में राष्ट्रीय चैंपियन बने साइना नेहवाल और एचएस प्रणय दूसरे दौर में सीधे गेम में हार कर बाहर हो गये. विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू अब इस टूर्नामेंट […]

विज्ञापन

फुजोउ (चीन) : मौजूदा चैंपियन पीवी सिंधू ने गुरुवारको यहां चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन हाल में राष्ट्रीय चैंपियन बने साइना नेहवाल और एचएस प्रणय दूसरे दौर में सीधे गेम में हार कर बाहर हो गये. विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू अब इस टूर्नामेंट में अकेली भारतीय बची हैं. उन्होंने महिला एकल के 40 मिनट तक चले एकतरफा मैच में विश्व रैंकिंग में 104वें नंबर की चीनी खिलाड़ी हान युइ को 21-15, 21-13 से हराया. ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू अगले दौर में शुक्रवार को एक अन्य चीनी क्वालीफायर गाओ फांगजी से भिड़ेंगी.

साइना और प्रणय के लिए यह निराशाजनक दिन रहा. इन दोनों ने इस महीने के शुरू में नागपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी. साइना को जहां जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने 21-18, 21-11 से हराया, वहीं दुनिया के 11वें रैकिंग के प्रणय हांगकांग के 53वीं रैंकिंगवाले चियुक यिउ ली के हाथों 19-21, 17-21 से उलटफेर का शिकार हो गये. साइना के लिए यह मुकाबला पेचीदा था क्योंकि इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ उसका रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है. इस मैच से पहले दोनों के बीच खेले गये तीनों मुकाबले यामागुची ने जीते थे. साइना की उसके खिलाफ यह इस साल चौथी हार है.

यहां 2014 में खिताब जीतनेवाली साइना ने 11-9 की बढ़त के साथ आगाज किया, लेकिन यामागुची ने पहला गेम 21-18 से जीत लिया. इसके बाद साइना का खेल लगातार खराब होता गया. दूसरे गेम में उसने लय पाने की कोशिश की, लेकिन वापसी नहीं कर सकी. जापानी खिलाड़ी को साइना का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उसने दूसरा गेम जीत कर सिर्फ 37 मिनट में मैच जीत लिया.

इसके बाद दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को कमोबेश कमजोर प्रतिद्वंद्वी ने 42 मिनट के भीतर हरा दिया. शुरुआत में दोनों बराबरी पर थे, लेकिन हांगकांग के खिलाडी ने जल्दी ही दो अंक की बढ़त बना ली. प्रणय ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ली ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली थी. ब्रेक के बाद प्रणय ने पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं रही. ली ने पहला गेम 21-19 से जीता. दूसरे गेम में प्रणय ने एक समय एक अंक की बढ़त बनायी और ब्रेक के वक्त स्कोर 11-10 था, लेकिन इसके बाद वह ली को रोक नहीं सके जिसने 21-17 से यह गेम और मैच जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola