ePaper

साइना ने सिंधू को हराकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया

Updated at : 08 Nov 2017 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
साइना ने सिंधू को हराकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया

नागपुर : साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां अपने अनुभव का अच्छा फायदा उठाते हुए पीवी सिंधू को सीधे गेम में पराजित कर सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब अपने नाम किया. दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू को पस्त किया. सत्ताईस वर्षीय साइना ने […]

विज्ञापन
नागपुर : साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां अपने अनुभव का अच्छा फायदा उठाते हुए पीवी सिंधू को सीधे गेम में पराजित कर सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब अपने नाम किया.
दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू को पस्त किया. सत्ताईस वर्षीय साइना ने रोमांचक फाइनल में ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदकधारी सिंधू पर फाइनल में 21-17 27-25 से जीत दर्ज की.
साइना ने जीत के बाद कहा, मैं जैसा खेली, उससे मैं हैरान हूं. मैंने कोर्ट पर अच्छी तरह मूव करते हुए सिंधू के मुश्किल शाट को अच्छी तरह वापस भेजा. साइना और सिंधू जब फाइनल्स के लिये एक दूसरे के आमने सामने थीं, तो खेल का रोमांच अपने चरम पर था. पूरा स्टेडियम साइना सिंधू इंडिया की चीयर्स से गूंज रहा था क्योंकि दोनों खिलाडियों ने कुछ रोमांचक रैलियां खेलीं.
साइना और सिंधू ने शुरुआती 10 अंक आपस में बांटे, जिसके बाद साइना ने शटल मुश्किल स्थानों पर भेजनी शुरू कर दी. उन्होंने बैक कोर्ट की ओर और फिर कुछ बाडीलाइन रिटर्न से 10-7 की बढ़त बना ली. एक ताकतवर स्मैश से वह पहले गेम में 11-9 से आगे हो गयी. ब्रेक के बाद साइना 17-12 से बढ़त बनाने में सफल रही, जिसके बाद सिंधू ने चार अंक अपने नाम कर इस अंतर को कम किया. हालांकि अनफोर्स्ड गलतियां सिंधू को भारी पड़ी जिससे साइना ने पहला गेम अपने नाम कर लिया.
दूसरा गेम काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ी अंत तक जूझती रहीं. सिंधू ने इसमें 5-2 से बढ़त बनाई लेकिन साइना ने धीरे-धीरे अंक जुटाकर सिंधू के लिये मुश्किल कर दी. ब्रेक तक सिंधू 11-8 से आगे थीं. इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बढ़त 14-10 कर ली जो उन्होंने 18-14 तक कायम रखी. हालांकि उनकी लगातार अनफोर्स्ड गलतियों से लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने 18-18 से बराबरी हासिल कर ली. इसके बाद साइना ने बढ़त बरकरार रखी, हालांकि सिंधू ने मैच प्वाइंट बचाया और कुछ शानदार लंबी रैलियों से सुनिश्चित किया कि गेम का रोमांच बना रहे. बढ़त दोनों खिलाडियों के बीच बदलती रही लेकिन अंत में साइना ने इसे जीतकर खिताब जीता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola