आईओए बैठक में पहुंचे विवादास्पद अध्यक्ष चौटाला, विरोध के बाद बैरंग लौटे

Published at :07 Nov 2017 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
आईओए बैठक में पहुंचे विवादास्पद अध्यक्ष चौटाला, विरोध के बाद बैरंग लौटे

नयी दिल्ली : आईओए के विवादास्‍पद अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद की आपात बैठक में नजर आये लेकिन कुछ सदस्यों के विरोध के बाद तुरंत रवाना भी हो गए. चौटाला दिसंबर 2012 में आईओए अध्यक्ष बने थे जिनका चुनाव अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अवैध करार दिया था. वह आईओए भवन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईओए के विवादास्‍पद अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद की आपात बैठक में नजर आये लेकिन कुछ सदस्यों के विरोध के बाद तुरंत रवाना भी हो गए. चौटाला दिसंबर 2012 में आईओए अध्यक्ष बने थे जिनका चुनाव अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अवैध करार दिया था. वह आईओए भवन के बैठक कक्ष में करीब 10 मिनट तक रहे.

इसके बाद कार्यकारी परिषद के सदस्य जी एस मंडेर ने उनकी मौजूदगी का विरोध किया. बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि परिषद के गैर सदस्यों द्वारा दिया गया कोई भी बयान रिकार्ड नहीं होगा. आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि चौटाला को बैठक में बुलाया नहीं गया था.

उन्होंने कहा, हमने उन्हें बैठक में नहीं बुलाया था. वह अपनी मर्जी से आये थे और करीब 10 मिनट तक यहां रहे. मंडेर के विरोध के बाद वह चले गए. चौटाला से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं सिर्फ लोगों से मिलने और उन्हें हैलो बोलने आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola