भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच रैंकिंग में शीर्ष 10 में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2017 10:17 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एशिया कप विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच ताजा विश्व रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर शीर्ष दस में पहुंच गई है. भारत ने जापान के काकामिगहरा में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर 13 बरस बाद एशिया कप जीता. भारत ने रैंकिंग में स्पेन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एशिया कप विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच ताजा विश्व रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर शीर्ष दस में पहुंच गई है.
भारत ने जापान के काकामिगहरा में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर 13 बरस बाद एशिया कप जीता. भारत ने रैंकिंग में स्पेन को 11वें स्थान पर धकेलकर 10वां स्थान हासिल किया. रैंकिंग में शीर्ष तीन टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
विश्व और यूरोपीय चैम्पियन नीदरलैंड शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है. पुरुष टीमों की रैंकिंग में भारत छठे स्थान पर बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




