सिंधू, साइना राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

नागपुर : ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और साइना नेहवाल ने 82वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि पुरुष वर्ग में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत भी अगले दौर में पहुंच गए. महिला एकल क्वार्टर फाइनल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने आकर्षी […]
नागपुर : ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और साइना नेहवाल ने 82वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि पुरुष वर्ग में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत भी अगले दौर में पहुंच गए.
महिला एकल क्वार्टर फाइनल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने आकर्षी कश्यप को 21-17, 21-10 से हराया. वहीं रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने श्रेयांशी परदेशी को 21-11, 21-17 से मात दी. पुरुष वर्ग में श्रीकांत ने शुभम प्रजापति को 21-17, 23-21 से हराया. मिश्रित युगल में सात्विक साइ राज आर और अश्विनी पोनप्पा ने शिवम शर्मा और पूर्विषा एस राम को 21-14, 21-12 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




