ePaper

हॉकी इंडिया ने एशिया कप जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की

Updated at : 06 Nov 2017 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने एशिया कप जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया ने एशिया कप विजेता भारतीय महिला टीम की प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की. भारतीय टीम ने जापान के काकामिगाहारा में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 ये हराकर 2004 के बाद पहली बार एशिया कप खिताब जीता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया ने एशिया कप विजेता भारतीय महिला टीम की प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की. भारतीय टीम ने जापान के काकामिगाहारा में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 ये हराकर 2004 के बाद पहली बार एशिया कप खिताब जीता था.

इससे उसने अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया. हॉकी इंडिया ने सोमवार को जारी बयान में 18 सदस्यीय टीम के अलावा मुख्य कोच को एक लाख रुपये जबकि अन्य सहयोगी स्टाफ में से प्रत्येक को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही और उसने खिताब की राह में अधिक रैंकिंग की चीन और जापान की टीम को भी हराया.

भारतीय टीम ने 28 गोल किये और इस बीच केवल पांच गोल गंवाये. हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, भारतीय महिला टीम ने 13 साल बाद एशिया कप जीतकर वास्तव में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने जज्बे और प्रतिबद्धता का शानदार नमूना पेश किया और टूर्नामेंट जीतकर महाद्वीपीय चैंपियनशिप के तौर पर अगले साल के विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया. हॉकी इंडिया कप्तान रानी और पूरी टीम, सहयोगी स्टाफ और कोचिंग स्टाफ को इस जीत पर बधाई देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola