एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट में चौरसिया चौथे, लाहिडी पांचवें स्थान पर

नयी दिल्ली : भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया और अनिर्बान लाहिडी एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट पर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर चल रहे हैं. पैनासोनिक ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चौरसिया ने आर्डर ऑफ मेरिट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वह दिल्ली गोल्फ कोर्स में 14 अंडर 274 के कुल स्कोर […]
नयी दिल्ली : भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया और अनिर्बान लाहिडी एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट पर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर चल रहे हैं. पैनासोनिक ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चौरसिया ने आर्डर ऑफ मेरिट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वह दिल्ली गोल्फ कोर्स में 14 अंडर 274 के कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे.
चौरसिया को इस प्रदर्शन से 20017 डालर मिले जिससे उनकी कुल कमाई 360778 हो गई है. लाहिडी 320150 डालर की कुल कमाई से पांचवें जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्काट हैंड (434029 डालर) तीसरे स्थान पर हैं.
मलेशिया के गेविन ग्रीस 542536 डालर की कमाई से आर्डर आफ मेरिट में पहले जबकि अमेरिका के डेविड लिप्सकी (461179 डालर) दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. इस हफ्ते एशियाई टूर पर 10 लाख डालर इनामी रिसाट्र्स विश्व मनीला मास्टर्स का आयोजन किया जाएगा जिसमें चौरसिया अपना खिताब बचाने उतरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




