#AsiaCup2017 : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई, सोशल मीडिया पर भी लगा तांता

Published at :05 Nov 2017 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
#AsiaCup2017 : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई, सोशल मीडिया पर भी लगा तांता

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप के फाइनल में चीन पर जीत दर्ज करने पर बधाई दी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भारत के स्टार खिलाडियों और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई लोगों ने भी भारतीय टीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप के फाइनल में चीन पर जीत दर्ज करने पर बधाई दी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भारत के स्टार खिलाडियों और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई लोगों ने भी भारतीय टीम को बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी.

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, हमारी महिला हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई. अब निगाहें 2018 विश्व कप में जीत पर हैं.

उप राष्ट्रपति नायडू ने भी महिला टीम को ट्विटर के जरिये बधाई दी. उन्होंने लिखा, भारतीय महिला हाकी टीम को चीन को हराकर 13 साल बाद एशिया कप जीतने पर बधाई. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से खुश है.

गौरतलब हो कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामीगाहारा में आज पेनल्टी शूटआउट में चीन को 5-4 से हराकर 2004 के बाद पहली बार एशिया कप जीता और अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola