मेरीकाम एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

Published at :04 Nov 2017 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
मेरीकाम एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम) : एम सी मेरीकाम ने आज यहां एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना छठा पदक पक्का किया. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर 48 किग्रा लाइट फ्लाइवेट वर्ग के अंतिम चार में जगह बनायी. इस 34 वर्षीय ने […]

विज्ञापन

हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम) : एम सी मेरीकाम ने आज यहां एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना छठा पदक पक्का किया. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर 48 किग्रा लाइट फ्लाइवेट वर्ग के अंतिम चार में जगह बनायी.

इस 34 वर्षीय ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है और अब सेमीफाइनल में उनकी भिडंत जापान की सुबासा कोमुरा से होगी. दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे पर शुरुआती तीन मिनट में ज्यादा हमले नहीं बोले और दूसरे राउंड में दोनों ने थोड़ी आक्रामकता बरती. मेरीकाम ने अपने खेल में सुधार करते हुए चीनी ताइपे की मुक्केबाज को पस्त कर अगले दौर में प्रवेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola