इंडिगो की फ्लाइट 6E 608 में पीवी सिंधू के साथ बदसलूकी, ट्वीट कर दी जानकारी
Updated at : 04 Nov 2017 2:25 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने आज ट्वीट करके यह कहा – मुझे कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन आज बंबई आते वक्त मेरा 6E 608 फ्लाइट में अनुभव बहुत खराब रहा. फ्लाइट में ग्राउंड स्टॉफ अजितेश ने पीवी सिंधू के साथ बदतमीजी की. […]
विज्ञापन
मुंबई : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने आज ट्वीट करके यह कहा – मुझे कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन आज बंबई आते वक्त मेरा 6E 608 फ्लाइट में अनुभव बहुत खराब रहा. फ्लाइट में ग्राउंड स्टॉफ अजितेश ने पीवी सिंधू के साथ बदतमीजी की.
Sorry to say ..i had a very bad experience😤when i was flying by 6E 608 flight to bombay on 4th nov the ground staff by name Mr ajeetesh(1/3)
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) November 4, 2017
गौरतलब है कि पीवी सिंधू इंडिगो के विमान में मुंबई आ रही थीं, जब ग्राउंड स्टॉफ अजितेश ने उनके साथ बदतमीजी की. पीवी सिंधू ने इस बारे में प्लेन की एयर होस्टेस से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि आप इसकी शिकायत करें क्योंकि अजितेश ने इस मामले में उसके साथ भी बदतमीजी की.
हालांकि पीवी सिंधू का ट्वीट आने के बाद इंडिगो ने उनसे माफी मांग ली है और उनके साथ हुए व्यवहार पर अफसोस जताया है. हालांकि अजितेश के बारे में कंपनी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है.
पीवी सिंधू की रैंकिंग अभी बैडमिंटन के शीर्ष खिलाड़ियों में नंबर दो है , कुछ समय पहले उन्हें नंबर वन खिलाड़ी होने का गौरव भी प्राप्त था. वह भारत की ओर से पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक में रजत पदक जीता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




