एशिया कप महिला हॉकी : जापान को 4-2 से हराकर भारत फाइनल में, खिताबी भिड़ंत चीन से

Published at :03 Nov 2017 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया कप महिला हॉकी : जापान को 4-2 से हराकर भारत फाइनल में, खिताबी भिड़ंत चीन से

काकामिगाहारा (जापान) : भारतीय महिला हाॅकी टीम ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए सभी विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शुक्रवार को यहां एशिया कप हाॅकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गत चैंपियन जापान को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. गुरजीत कौर ने सातवें और नौंवें मिनट में, नवजोत कौर ने नौंवे और लालरेमसियामी […]

विज्ञापन

काकामिगाहारा (जापान) : भारतीय महिला हाॅकी टीम ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए सभी विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शुक्रवार को यहां एशिया कप हाॅकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गत चैंपियन जापान को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. गुरजीत कौर ने सातवें और नौंवें मिनट में, नवजोत कौर ने नौंवे और लालरेमसियामी ने 38वें मिनट में गोल दागकर रविवार के फाइनल में जगह बनायी, जहां उनकी भिडंत चीन से होगी.

भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण में चीन को 4-1 से मात दी थी. जापान के खिलाफ भारत ने लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल कर मेजबान देश पर दबाव बना दिया. ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर ने सातवें मिनट में जापान की गोलकीपर अकियो तनाका को चौंका कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया. दो मिनट बाद ही नवजोत कौर ने फारवर्ड वंदना कटारिया की मदद से शानदार मैदानी गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी. तुरंत बाद ही भारत ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया और गुरजीत ने फिर सही लक्ष्य साधकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया. भारत ने पहले क्वार्टर में एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया, लेकिन इस बार तनाका ने अच्छा बचाव किया.

पहले 15 मिनट भारत के लिए अच्छे रहे, जबकि गत चैंपियन ने दूसरे क्वार्टर में अच्छी वापसी की. जापान ने भारतीय डिफेंस में सधे हुए हमले किये और शिहो सुजी ने भारतीय गोलकीपर सविता को पछाड़ते हुए 17वें मिनट में गोल कर दिया. अगले ही मिनट में जापान की खिलाड़ियों ने भारतीय डिफेंस की परीक्षा ली और युई इशिबाशी ने 28वें मिनट में मैदानी गोल कर करके स्कोर 2-3 कर दिया.

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को सतर्कता से खेलने की जरूरत थी और हाफटाइम में 10 मिनट के ब्रेक के बाद उन्होंने ऐसा ही किया. सविता ने शानदार बचाव कर जापान को तीसरे क्वार्टर के शुरू में पेनल्टी कार्नर पर गोल नहीं करने दिया. लालरेमसियामी ने 38वें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल करके भारत को 4-2 से बढ़त दिला दी जो अंत तक इतना ही रहा, हालांकि जापान ने दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये, लेकिन सविता उनके सामने डटी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola