ePaper

सऊदी अरब में 2018 से महिलाएं स्टेडियम जाकर ले सकेंगी मैच के मजे

Updated at : 30 Oct 2017 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब में 2018 से महिलाएं स्टेडियम जाकर ले सकेंगी मैच के मजे

रियाद : सऊदी अरब अगले साल से पहली बार देश के तीन खेल स्टेडियमों में महिलाओं के जाने की अनुमति देगा जबकि इससे पहले वहां सिर्फ पुरुषों को जाने की अनुमति होती थी लेकिन अब महिलाएं भी अपने परिवार के साथ जा सकेंगी. यह राजशाही महिलाओं के लिए सबसे कड़े नियमों वाले देशों में से […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब अगले साल से पहली बार देश के तीन खेल स्टेडियमों में महिलाओं के जाने की अनुमति देगा जबकि इससे पहले वहां सिर्फ पुरुषों को जाने की अनुमति होती थी लेकिन अब महिलाएं भी अपने परिवार के साथ जा सकेंगी. यह राजशाही महिलाओं के लिए सबसे कड़े नियमों वाले देशों में से एक है जहां महिलाओं को खेल परिसरों में जाने की अनुमति नहीं थी.

इस घोषणा को अति रुढ़िदी देश में युवराज मोहम्मद बिन सलमान के महत्वाकांक्षी सुधार कार्यक्रमों से जोड़ कर देखा जा रहा जिसमें महिलाओं को अगले जून से वाहन चलाने की अनुमति देना भी शामिल है. देश की जनरल स्पोट्र्स अथारिटी ने कल ट्वीट किया, रियाद, जेद्दाह और दम्मान के तीन स्टेडियमों में 2018 की शुरुआत से परिवारों को आने की स्वीकृति देने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

पिछले महीने देश के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर अधिकारियों ने सैकडों महिलाओं को रियाद के एक फुटबाल स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत दी थी. इससे पहले जुलाई में शिक्षा मंत्रालय ने लड़कियों को स्कूल स्तर पर खेलों में भाग लेने की अनुमति दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola