#VivoProKabaddiFinal : नरवाल के दम पर पटना लगातार तीसरी बार चैम्पियन, गुजरात को 55-38 से रौंदा

Published at :28 Oct 2017 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
#VivoProKabaddiFinal : नरवाल के दम पर पटना लगातार तीसरी बार चैम्पियन, गुजरात को 55-38 से रौंदा

चेन्नई : पटना पाइरेट्स ने कप्तान प्रदीप नरवाल के शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग के पांचवें टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को यहां गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स को 55-38 से शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेले गये फाइनल के पहले हाफ में मुकाबला लगभग बराबरी […]

विज्ञापन

चेन्नई : पटना पाइरेट्स ने कप्तान प्रदीप नरवाल के शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग के पांचवें टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को यहां गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स को 55-38 से शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया.

जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेले गये फाइनल के पहले हाफ में मुकाबला लगभग बराबरी का था लेकिन दूसरे हाफ मे पटना पाइरेट्स ने गुजरात की टीम को कोई मौका नहीं दिया. पूरे टूर्नामेंट की तरह फाइनल में भी पटना के लिये नरवाल स्टार खिलाडी रहे और उन्होंने मैच में 19 रेड अंक जुटाए. नरवाल इस सत्र में सबसे ज्यादा 369 अंकों के साथ मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola