ब्रिटेन से हारकर भारत जोहोर कप के फाइनल की दौड़ से बाहर

Updated at : 28 Oct 2017 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन से हारकर भारत जोहोर कप के फाइनल की दौड़ से बाहर

बाहरु (मलेशिया) : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सातवें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में यहां ग्रेट ब्रिटेन से 1-2 से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी. फाइनल में पहुंचने के लिय भारतीय टीम के लिये इस मैच को जीतना जरुरी था. भारतीय टीम शुक्रवार तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में मलेशिया से […]

विज्ञापन

बाहरु (मलेशिया) : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सातवें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में यहां ग्रेट ब्रिटेन से 1-2 से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी. फाइनल में पहुंचने के लिय भारतीय टीम के लिये इस मैच को जीतना जरुरी था. भारतीय टीम शुक्रवार तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में मलेशिया से भिड़ेंगी.

मैच का पहला गोल ब्रिटेन के टाम सोर्बी ने 20वें मिनट में किया. भारत की ओर से रोशन कुमार ने पांच मिनट बाद गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद 52वें मिनट में जैक वालेर के गोल से ब्रिटेन ने बढ़त को 2-1 कर लिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही. ब्रिटेन ने शुरुआत से ही अपने आक्रामक खेल से भारतीय टीम को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर किया. हालांकि पहले क्वार्टर के आखिरी समय में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसका टीम फायदा नहीं उठा सकी. प्रताप लाकड़ा के शाट को ब्रिटेन के गोलकीपर क्रिस वुवेर ने रोक दिया.

ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर में हमले तेज किये जिसका फायदा भी उसे मिला. 20वें मिनट में ब्रिटेन को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले. वह पहले दो को गोल में बदलने में कामयाब नहीं हुये. सोर्बी ने तीसरे पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. ब्रिटेन की टीम इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रख पायी. मनिंदर सिंह के पास पर 25 वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गेंद को गोलपोस्ट की तरफ मारा लेकिन गेंद पोस्ट से टकरा कर वापस आ गयी जिसे रोशन कुमार ने गोल में बदल दिया.

मैच के तीसरे क्वार्टर में मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन किसी भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली. अंतिम क्वार्टर में ब्रिटेन ने ज्यादा मौके बनाये जिसका फायदा उन्हें एक गोल के रुप में मिला. अंतिम समय में भारत ने वापसी की कोशिश की लेकिन ब्रिटेन की रक्षापंक्ति ने उसे मौके नहीं दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola