FIFA U-17 World Cup : गिनी ने कोस्टारिका को 2-2 से बराबरी पर रोका

मडगांव : गोलकीपर रिकार्डो मोंटेनेग्रो के शानदार खेल से कोस्टारिका ने मंगलवार को यहां कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद गिनी को फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में 2-2 से बराबरी पर रोका. कोस्टारिका ने हालांकि दो अवसरों पर बढ़त बनायी लेकिन गिनी ने हर बार शानदार वापसी की. कोस्टारिका को […]
मडगांव : गोलकीपर रिकार्डो मोंटेनेग्रो के शानदार खेल से कोस्टारिका ने मंगलवार को यहां कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद गिनी को फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में 2-2 से बराबरी पर रोका.
कोस्टारिका ने हालांकि दो अवसरों पर बढ़त बनायी लेकिन गिनी ने हर बार शानदार वापसी की. कोस्टारिका को येक्सी जारक्विन ने 26वें मिनट में बढ़त दिलायी लेकिन मैच पर गिनी का दबदबा अधिक रहा. मोंटेनेग्रो ने उसके कई प्रयासों को नाकाम किया लेकिन आखिर में 30वें मिनट में फोंडजे टूर बराबरी का गोल दागने में सफल रहे. मध्यांतर के बाद कोस्टारिका फिर से बढ़त हासिल करने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




